फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   laldhank ponta road condition not good

Sirmour News: खस्ताहाल सड़क से हादसे रोकने को युवाओं ने संभाली कमान

Thu, 01 Oct 2026 04:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
laldhank ponta road condition not good
लगातार हो रहे दोपहिया वाहन हादसों के बाद देर रात चलाया गड्ढे भरने का अभियान
विज्ञापन


लालढ़ांग-पांवटा एनएच-907 पर बहराल और बातामंडी में मिट्टी व रोड़ी डालकर भरे जानलेवा गड्ढे

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा को जोड़ने वाले लालढ़ांग-पांवटा एनएच-907 की खस्ताहाल स्थिति से परेशान लोगों का आक्रोश अब सड़क पर नजर आने लगा है। बहराल और बातामंडी क्षेत्र में सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण लगातार दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार देर रात स्थानीय युवाओं ने खुद ही सड़क के गड्ढे भरने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने बहराल और बातामंडी क्षेत्र में मिट्टी व रोड़ी डालकर कई गड्ढों को भरा।

प्रभजोत सिंह, अनिल कुमार, सतविंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार और सतिंद्र कौर समेत ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह उखड़ गई है। बहराल और बातामंडी के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर हादसों का शिकार हो चुके हैं। हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए युवाओं ने मंगलवार रात अभियान चलाकर टूटी सड़क के गड्ढों में मिट्टी और रोड़ी भरने का कार्य किया।
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं का कहना है कि बहराल और बातामंडी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पांवटा साहिब की अधिकतर सड़कों की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार इस समस्या से स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर एनएचएआई, प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं की बेरुखी के चलते उन्हें खुद ही सड़क के गड्ढे भरने के लिए आगे आना पड़ा। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।


अधिशासी अभियंता एनएच नाहन राकेश खंडूजा ने बताया कि लालढ़ांग से पांवटा साहिब तक एनएच-907 मार्ग एनएचएआई के अधीन है। सड़क की मरम्मत का कार्य एनएचएआई के माध्यम से ही किया जाएगा।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed