Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   laid down foundation of projects

Sirmour News: ददाहू और संगड़ाह में बनेंगे आधुनिक बस अड्डे

Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
laid down foundation of projects
रेणुका मेले के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ की विकास परियोजनाओं के किए शिलान्यास
विज्ञापन

ददाहू से लाना चेता और पांवटा साहिब के लिए सीधी बस सेवाओं को दिखाई हरी झंडी, इलेक्ट्रिक बस भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ पर सरकार ने जिले को परिवहन सुविधाओं की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ददाहू और संगड़ाह में बनने वाले आधुनिक बस अड्डों का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 5.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने ददाहू से लाना चेता और ददाहू से पांवटा साहिब के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो सीधी बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें ददाहू से पांवटा साहिब के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संगड़ाह में करीब 1.60 करोड़ रुपये और ददाहू में 3.76 करोड़ रुपये से आधुनिक बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ना और यात्रियों को आधुनिक बस अड्डों की सुविधा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस अड्डों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बसों के इंतजार और परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। वहीं, ददाहू से लाना चेता और पांवटा साहिब के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र की परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्री रेणुकाजी पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed