फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lady died of swine flu at Sarahan, Nahan

सराहां क्षेत्र की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

Wed, 23 Dec 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ सराहां (सिरमौर) Updated Wed, 23 Dec 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Lady died of swine flu at Sarahan, Nahan

पच्छाद क्षेत्र की लाना बाका पंचायत के मझोटली गांव निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू से बीती मंगलवार रात को आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। महिला की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव का दौरा कर लोगों को दवाइयां बांटी। जानकारी के अनुसार, बीती 20 दिसंबर को मझोटली गांव निवासी (34) वर्षीय महिला को बीमार होने पर पहले सोलन के जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच के दौरान उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


इस पर महिला को सोलन से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। वहां पर मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बीएमओ पच्छाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मझोटली गांव का दौरा कर परिवार और गांव के लोगों को दवाइयां बांटी। टीम में डॉ. नवदीप, स्वास्थ्य शिक्षिका अमृता ठाकुर और संजीव कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ पच्छाद डॉ. यशवंत कुमार ने बताया कि महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। परिवार के अन्य लोगों पर भी स्वाइन फ्लू के लक्षण न पनपे, इसके लिए विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर परिजनों और लोगों को दवाइयां बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed