फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   labourer facing lpg problem in kalaamb

Sirmour News: रसोई ईंधन जुटाने के लिए कालाबाजारी का शिकार हो रहे हजारों कामगार

Tue, 14 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
labourer facing lpg problem in kalaamb
रसोई ईंधन जुटाने के लिए कालाबाजारी का शिकार हो रहे हजारों कामगार
विज्ञापन

कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में मात्र 15 फीसदी कामगारों के पास हैं गैस कनेक्शन
अधिकांश कामगार ब्लैक में 110 से 120 रुपये प्रति किलो खरीद रहे एलपीजी
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत हजारों कामगारों को रसोई के लिए ईंधन जुटाने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अभी तक कामगारों की ईंधन की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। मजबूरी वश कामगारों को ऊंचे दामों पर एलपीजी खरीदनी पड़ रही है या फिर ईंधन के लिए लकड़ी जुटाने के लिए जंगलों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
एलपीजी की बात करें तो औसतन मात्र 15 फीसदी प्रवासी कामगारों के पास ही गैस कनेक्शन हैं, जबकि 85 फीसदी लोग 110 से 120 रुपये प्रतिकिलो की दर से एलपीजी खरीद कर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे एलपीजी की कालाबाजारी करने वाले खूब चांदी कूट रहे हैं। कम आमदनी वाले प्रवासी कामगारों और मजदूरों के परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एलपीजी गैस वितरक छोटे एलपीजी गैस कनेक्शन मुहैया करवा रहे हैं लेकिन इसके लिए कुछ कागजी प्रक्रिया पूर्ण करनी पड़ती है। कामगारों में नेहा, पायल, रामलाल, भुवनेश, राहुल, मिथलेश, सरोज, राजू व बबलू तिवारी ने बताया कि उन्हें रसोईघर के लिए ईंधन बहुत ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। छोटा 5 किलोग्राम क्षमता का एलपीजी सिलिंडर 550 से 600 रुपये में भरवाना पड़ रहा है। परिवार के सदस्यों की संख्या के लिहाज से माह में कई बार दो या तीन बार भी भरवाना पड़ता है। महंगाई के दौर में दो वक्त की रोटी जुटा पाना जहां आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा है, वहीं रसोई के लिए ईंधन का जुगाड़ एक बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि प्रवासी कामगारों को स्थायी या अस्थायी एलपीजी कनेक्शन दिए जाएं ताकि महंगाई में कुछ राहत मिल सके।
---बाक्स
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कार्यरत बाहरी राज्यों के कामगार 5 किलोग्राम क्षमता वाले एलपीजी गैस कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें नियोक्ता का सत्यापन पत्र, आधार कार्ड और 1150 रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। 5 किलोग्राम क्षमता वाले सिलिंडर की 318 रुपये रिफील कीमत भी निर्धारित की गई है। कामगार उपरोक्त कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
इकबाल मोहम्मद, अधिकृत एलपीजी वितरक, कालाअंब।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed