{"_id":"575ac42d4f1c1baf029c5aaf","slug":"labourer-begins-strike-in-medicine-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई इकाई में फिर आमरण अनशन पर बैठा कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई इकाई में फिर आमरण अनशन पर बैठा कामगार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर।)। गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र की दवा इकाई में एक कामगार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने माला पहना कर आमरण अनशन शुरू करवाया। अनशन पर बैठे कामगार अमित कुमार पुत्र भूमिदेव निवासी गौरखूवाला है। मजदूर ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक अनशन जारी रहेगा।
बता दें कि 16 मई 2016 से कामगार यूनियन ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। 28 मई से 1 जून तक क्रमिक भूख हड़ताल रही। वीरवार, 2 जून को एक कामगार सादिक अली निवासी रामपुर बंजारण ने आमरण अनशन शुरू किया था। तीसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उठाया। अब शुक्रवार से फिर एक मजदूर आमरण अनशन पर बैठ गया है।
विज्ञापन
कामगार यूनियन प्रधान ब्रिजमोहन ने कहा कि इकाई प्रबंधन मांगे नहीं मान रहा है। जिला श्रम एवं समझौता अधिकारी व श्रम निरीक्षण के साथ कई बार वार्ता बैठकें हो चुकी हैं। मजदूरों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं। कामगार यूनियन पदाधिकारियों को प्रताड़ित करना बर्दाश्त नहीं होगा। मजदूर इकाई के पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर यूनियन तोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अन्न त्याग करने वाले मजदूर अमित कुमार ने कहा कि मांगे नहीं माने जाते तक अनशन जारी रहेगा। इस बीच कुछ होता है तो इसके लिए, दवा इकाई प्रबंधन जिम्मेवार रहेगा।