फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kyari panchayat awarded

बेहतर लिंग अनुपात के लिए क्यारी पंचायत को पांच लाख का पुरस्कार

Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को नाहन में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में मार्च पास्ट की सलामी ली। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक जयराम ने किया। जिला के धगेड़ा चिकित्सा खंड की पंचायत क्यारी में महिला शिशु लिंग अनुपात में बेहतरीन वृद्धि दर्ज होने पर मुख्यातिथि ने पांच लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा और बीएमओं डॉ. एनके भारद्वाज को प्रदान की।

विज्ञापन


इस पंचायत में एक हजार पुरुष शिशु के मुकाबले 1444 महिला शिशु हैं। जबकि जिला का लिंग अनुपात 940 और राज्य का 936 है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रदेश निर्माण में दिए गए योगदान को भी याद किया। इस दौरान डॉ. शांडिल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया तथा अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


देश की सेना में हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों का अन्य राज्य की अपेक्षा सर्वाधिक योगदान रहा है। अब तक सशस्त्र सेनाओं में हिमाचल के वीर जवानों ने 1160 मेडल हासिल किए हैं। सेना सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के सोमनाथ शर्मा थे। सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि को 7500 से बढ़ाकर 10 हजार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने नाहन स्थित डॉ. वाईएम परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया।


इस अवसर पर हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, सत्या परमार, कुश परमार और रूप सिंह, अजय सोलंकी, कुंजना सिंह, बीसी बडालिया, सौम्या सांबशिवन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed