फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kusti in doriyonwala

Sirmour News: पानीपत के रोहित पहलवान ने सोनीपत के कृष्ण पहलवान को पटखनी देकर जीती माली

Wed, 20 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
kusti in doriyonwala
डोरियोवाला में दंगल विजेता और उपविजेता पहलवान को ट्राफी प्रदान करने के बाद मुख्याति​थि व अन्य। 
-डोरियोंवाला में गोगा नवमी पर्व पर तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। गोगा नवमी पर्व पर डोरियोंवाला में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता मंगलवार देर शाम को संपन्न हो गई। भाजपा मंडल पांवटा के महामंत्री पवन चौधरी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छींज प्रतियोगिता जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक कमाई से 21,000 रुपए की धन राशि भेंट की। उनके साथ अजौली पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी तथा रणदीप चौधरी विशेष अतिथि रहे।

दंगल में बड़ी माली रोहित पहलवान ने कृष्ण पहलवान को हराकर, जबकि छोटी माली शुभम पहलवान ने रजनीश पहलवान को हराकर अपने नाम की। कनिष्ठ वर्ग में रजत पहलवान ने भुपेंद्र को हराया। मुख्यातिथि ने कहा कि गोगा महाराज के नाम पर तीन दिन तक कुश्तियां होती हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इसकी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


दंगल में प्रदेश समेत बाहरी राज्य उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली के नामी अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया।

बता दें कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला काजा पहलवान शाहबाद और कृष्ण पहलवान दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें कृष्ण पहलवान दिल्ली ने काजा पहलवान को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोहित पानीपत और प्रिंस अंबाला के बीच हुआ, जिसमें रोहित पानीपत पहलवान ने प्रिंस अंबाला पहलवान को पटकनी देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

इसके बाद फाइनल मुकाबला रोहित पहलवान पानीपत और कृष्ण पहलवान सोनीपत के बीच हुआ, जिसमें रोहित पहलवान विजय रहे।

कमेटी चेयरमैन जगीरी राम, जोगेंद्र सिंह, रमेश कुमार, हजूर चंद, धर्मा, राजा राम समेत हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed