फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kurud shant mahaparav will be celebrated on 11 october

Sirmour News: शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति तैयार

Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
kurud shant mahaparav will be celebrated on 11 october
शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति तैयार
विज्ञापन

चूड़धार में 52 साल बाद 11 अक्तूबर को मनाया जाएगा कुरुड़ शांत महापर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। चूड़धार में 52 साल बाद 11 अक्तूबर को होने वाले कुरुड़ शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार, प्रशासन और मंदिर समिति का सहयोग करेगी। इसमें 600 सदस्य कारसेवक के रूप में भाग लेंगे। समिति भंडारे के बर्तन सहित मंदिर को सजाने के लिए पांच क्विंटल फूलों की व्यवस्था भी करेगी। यह फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।

चूड़धार सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा ने बताया कि 8 सितंबर को चौपाल में सेवा समिति और मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें 11 अक्तूबर को होने वाले शांत महापर्व की तैयारी संबंधित चर्चा की गई। बैठक में चर्चा उपरांत समिति को विभिन्न प्रकार की जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसमे शांत महापर्व के दौरान भंडारे के लिए बर्तन, मंदिर सजाने के लिए पांच क्विंटल फूल, शांत महापर्व के दौरान विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए समिति से 600 कार सेवक, कारसेवकों के लिए तीन रंगों के पर्ने आदि जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। ----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed