फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kunja, a hill colony settled 14 years ago in Paonta Sahib, is yearning for development.

Sirmour News: पहाड़ी कॉलोनी में टूटी सड़कें, न सीवरेज, न स्ट्रीट लाइट, पानी की भी किल्लत

Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kunja, a hill colony settled 14 years ago in Paonta Sahib, is yearning for development.
(कॉलोनी के हाल: पैकेज)-जगमोहन सूर्या
अभियान : कॉलोनियों का हाल: विकास के दावों की ग्राउंड रिपोर्ट -1
विज्ञापन

हेडिंग :
पहाड़ी कॉलोनी में टूटी सड़कें, न सीवरेज, न स्ट्रीट लाइट, पानी की भी किल्लत
सबहेडिंग : पांवटा साहिब में 14 साल पहले बसी कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसी, 250 परिवार झेल रहे अनदेखी का दंश
लोग बोले, सरकार-पंचायत से नहीं मिल रहा बजट, शहरी क्षेत्र में शामिल करने की उठाई मांग
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब 14 साल पहले पांवटा शहर से सटी कुंजा पंचायत में बसी पहाड़ी कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। कॉलोनी के 250 परिवार सरकारी अनदेखी का दंश झेलने को मजबूर हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं। न सीवरेज है, न ही स्ट्रीट लाइट। पेयजल की भी किल्लत अकसर लोगों को सताती रहती है। सरकार और पंचायत से मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट नहीं मिल रहा है। अब लोगों ने कॉलोनी को शहरी क्षेत्र में शामिल करने की मांग उठाना शुरू कर दी है।
कॉलोनी में अधिकतर गलियां कच्ची हैं जिनमें बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। कुछ गलियों को लोगों ने खुद पैसा इकट्ठा कर पक्का करवाया है। लोगों का कहना है कि अधिकतर परिवारों के वोट अपने पैतृक गांव में हैं। ऐसे में लोगों का आरोप है कि पंचायत और सरकार कॉलोनी के लोगों की अनदेखी कर रही है। संवाद
विज्ञापन


लोगों ने मिलकर करवाईं गलियां पक्की
- पहाड़ी कॉलोनी विकास समिति कुंजा मतरालियों के प्रधान डॉ. गुलाब सिंह का कहना है कि लोगों ने आपस में राशि एकत्रित कर कुछ गलियों को पक्का करवाया है। निजी वाहन से घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव और स्ट्रीट लाइटों की कमी से बढ़ी दिक्कतें
- स्थानीय निवासी बलदेव शास्त्री ने बताया कि कॉलोनी शहर और औद्योगिक क्षेत्र के समीप है। यहां से रोज औद्योगिक इकाई, शैक्षणिक संस्थानों को 500 से अधिक मजदूर, कर्मचारी व बच्चे आते-जाते हैं। टूटी सड़कों पर जलभराव व स्ट्रीट लाइट नहीं होने से बहुत दिक्कतें आ रही हैं।
कॉलोनी में नहीं सीवरेज सुविधा, पेयजल की भी किल्लत
- कॉलोनी के शिरगुल देवता मंदिर कमेटी प्रधान जगमोहन सूर्या ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज सुविधा नहीं है। गर्मियों में अकसर पेयजल किल्लत रहती है। स्थानीय लोग कॉलोनी को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाते रहे हैं।

बरसात में बारिश होने पर बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा
- निक्का राम शर्मा ने बताया कि ऊपर वाली पहाड़ी कॉलोनी में बरसात में दो जगह खड्ड उफान पर रहती है। बारिश होने पर परिजन बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। प्रशासन व पंचायत पुलिया बनाने और सड़क पक्की करवाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।

घर-घर नल सुविधा नहीं पहुंची, खुद लगवाए बोर
- उपाध्यक्ष गुमान सिंह मांटा ने बताया कि जलभराव समस्या रहती है। कोई जल निकासी नहीं है। गलियों की हालत खराब है। 250 परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं। सरकार की घर-घर नल सुविधा इस कॉलोनी तक नहीं पहुंची है। यहां लोगों ने खुद के ही बोर लगवाए हैं।
बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना समय की मांग
- जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि गर्मियों में बिजली कट से कॉलोनीवासी काफी परेशान रहते हैं। कॉलोनी की आबादी बढ़ने के साथ बिजली ट्रांसफार्मरों की संख्या व क्षमता बढ़ाना वक्त की मांग है।
अधिकतर परिवारों के वोट मूल गांव, इसलिए हो रही अनदेखी
- प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि गांव से शहर के समीप एक उम्मीद से परिवार विस्थापित हुए हैं लेकिन गिरिपार के गांवों की सड़कें यहां से बेहतर हैं। पहाड़ी कॉलोनी के अधिकतर परिवारों के वोट अपने मूल गांव में हैं। इस कारण पंचायत व स्थानीय चयनित प्रतिनिधि कॉलोनी की अनदेखी कर रहे हैं।

बॉक्स...
कॉलोनी में तीन-चार गलियां बनवाईं : शिक्षा देवी
कुंजा मतरालियों पंचायत की प्रधान शिक्षा देवी ने बताया कि तीन-चार गलियां बनवाई हैं। पंचायत को मिलने वाले बजट में से यथासंभव प्रावधान करवाया जाता रहा है। कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है।

बॉक्स...
पहाड़ी कॉलोनी के विकास के लिए देंगे बजट : सुखराम
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पहाड़ी कॉलोनी कुंजा के विकास के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed