फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kosko cricket pratiyogita in ponta sahib

पांवटा साहिब में दूसरी उत्तर भारतीय नाइट कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Sat, 03 Apr 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
kosko cricket pratiyogita in ponta sahib
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में शुरू हुई कोस्को बॉल स्पर्धा से पूर्व दोनों टीमें मुख्य अतिथि के स - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में दूसरी उत्तर भारतीय नाइट कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है जिसमें उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 20 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। शुरुआती मैच में माजरा ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। मुख्यातिथि युवा नेता और समाजसेवी अवनित सिंह लांबा, विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह मिक्का और एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में फ्रेंडस क्लब के सौजन्य से प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। संचालक समिति सदस्यों अरशद, भानु टाकुर, सन्नी और शाहरुख ने बताया कि दूसरी उत्तर भारतीय कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। शुरुआती मैच पातलियों एकादश और माजरा के मध्य हुआ जिसमें पातलियों ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवरों में आठ विकेट पर 45 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

जवाब में माजरा टीम ने केवल एक विकेट गंवा कर केवल तीन ओवरों में ही 46 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे पहले मुख्यातिथि युवा नेता और समाजसेवी अवनित सिंह लांबा, विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह मिक्का और एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि सिरमौर के युवा खेलों और शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रह कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 5100 रुपये राशि और उपविजेता ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज, मैन आफ मैच पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed