Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   koli samaj meeting in nahan

Sirmour News: नाहन में महात्मा बुद्ध जयंती पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित करेगा कोली समाज

Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
koli samaj meeting in nahan
नाहन में बुद्ध जयंती के आयोजन को लेकर बैठक को संबोधित करते कोली समाज सिरमौर के महासचिव। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कोली समाज जिला सिरमौर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में जिला महासचिव जीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुद्ध जयंती समारोह में प्रो. बलबीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे लाइब्रेरी चौक स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा, जिसमें कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहेंगे। समारोह के सफल संचालन के लिए अशोक तोमर को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और राकेश तोमर को भोजन एवं जलपान समिति का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि बच्चों के लिए कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय महात्मा बुद्ध.., के जीवन चरित्र से जुड़ा होगा। प्रतिभागी बच्चों को रंग अपने घर से लाने होंगे लेकिन शीट और बोर्ड आयोजक प्रदान करेंगे। जो भी चित्र दिए जाएंगे वो बिना देखे बनाने होंगे। इसके साथ ही, शिक्षा सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान के लिए निजी स्कूलों के 90 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन होगा और आयोजन को सफल बनाने को लेकर अगली बैठक 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे तय की गई। इस अवसर पर हिमेश चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed