{"_id":"675c357a108d0442a60c6401","slug":"khushi-rana-and-ansh-selected-best-students-in-nawada-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-138812-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नवादा स्कूल में खुशी राणा एवं अंश सर्वश्रेष्ठ विद्याथीZ चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नवादा स्कूल में खुशी राणा एवं अंश सर्वश्रेष्ठ विद्याथीZ चयनित
Fri, 13 Dec 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बांटे
राजकीय उच्च विद्यालय नवादा में हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय नवादा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। स्कूल की खुशी राणा एवं अंश तोमर सर्वश्रेष्ठ छात्रा-छात्र चुने गए।
स्कूल के मुख्य अध्यापक बाबूराम शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इससे पहले स्टाफ और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अध्यापक ने कहा कि सभी का सहयोग और मार्गदर्शन विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हमें उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूल में बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में गुरजोत सिंह, माफिया, मुराद अली, हिमांशी, हरलीन, मयंक, फराह, अलिया अंसारी, फातिमा प्रवीन, खुशी राणा, अंंश तोमर, अलिया, तोहिद, फातिमा समेत स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिभावक और अध्यापक भी बच्चों की प्रस्तुतियों से बेहद प्रभावित हुए। विशिष्ट अतिथि कुलभूषण शर्मा, पूर्व प्रधान जहांगीर अली,नवादा प्रधान मेहराज खातून प्रदीप चौहान,अनिल नागवाल,राजिंदर धीमान, एसएमसी प्रधान अमजद अली, हरीश सेनी, सुरेश सैनी, रजिया, परवीना,संजीव राणा,मेहरूब अली, साबिर अली, सहरोज अली, समीम अली, मोनू, कासिम, हैदर अली व अनूप समेत अभिभावक व स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद