{"_id":"6a5a151e8487fbb0b80b2585","slug":"kheri-sakari-bank-branch-sivir-nahan-news-c-177-1-ssml1028-183626-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्रामीणों को सरकारी बीमा योजनाओं के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्रामीणों को सरकारी बीमा योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
ठोड़ निवाड़ में जागरूकता कार्यक्रम के बाद बैंक कर्मी व अन्य लोग। स्रोत: बैंक
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा खैरी की ओर से ग्राम पंचायत ठाेड़-निवाड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से खैरी शाखा की कार्यकारी सहायिका किरन और सहायिका अमृता ने शिरकत की।
कार्यकारी सहायिका किरन ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित महत्वपूर्ण बीमा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिनकी ये बीमा योजनाएं किसी कारणवश निष्क्रिय (बंद) हो चुकी हैं, वे इन्हें बैंक शाखा में जाकर तुरंत पुन: चालू करवाएं।
साथ ही, उन्होंने नए पात्र ग्रामीणों को भी इन योजनाओं से जुड़ने और अपना बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि विषम परिस्थितियों में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस जागरूकता शिविर में स्थानीय क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों को बैंक की जमा और दूसरी योजनाओं पर भी जागरूक किया गया।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा खैरी की ओर से ग्राम पंचायत ठाेड़-निवाड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से खैरी शाखा की कार्यकारी सहायिका किरन और सहायिका अमृता ने शिरकत की।
कार्यकारी सहायिका किरन ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित महत्वपूर्ण बीमा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिनकी ये बीमा योजनाएं किसी कारणवश निष्क्रिय (बंद) हो चुकी हैं, वे इन्हें बैंक शाखा में जाकर तुरंत पुन: चालू करवाएं।
विज्ञापन
साथ ही, उन्होंने नए पात्र ग्रामीणों को भी इन योजनाओं से जुड़ने और अपना बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि विषम परिस्थितियों में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस जागरूकता शिविर में स्थानीय क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों को बैंक की जमा और दूसरी योजनाओं पर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन