फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khad sale on portel

Sirmour News: सराहां हिमफेड स्टोर में एफएफएस पोर्टल के जरिए खाद की पहली बिक्री

Tue, 22 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
khad sale on portel
सराहां में किसान आईडी पर गोदाम से खाद मिलने के बाद ले जाते किसान। स्रोत विभाग
-अब किसान आईडी से ऑनलाइन बुक हो रही खाद, पोस मशीन से होगी बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। नई उर्वरक नीति के तहत किसानों के लिए खाद खरीद की प्रक्रिया अब ऑनलाइन और अधिक व्यवस्थित हो गई है। एक सितंबर 2026 से किसानों के लिए किसान आईडी बनाना तथा एफएफएस पोर्टल के माध्यम से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर पोस मशीन पर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर खाद खरीदने की व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि नई नीति लागू हो जाने से जिला के अधिकतर क्षेत्रों में खाद की बिक्री करीब 15 दिनों से रुकी है।

ऐसे में जिला के किसानों को खाद लेने के लिए समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं, राहत की बात है कि इसी प्रक्रिया के तहत सोमवार को हिमफेड स्टोर सराहां में किसान की आईडी का इस्तेमाल कर एफएफएस एप पर क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से एनपीके 12:32:16 खाद की बिक्री शुरू हो गई है। पोस मशीन पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसान से ओटीपी लेकर अंतिम बिलिंग की गई।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत किसानों को पहले अपनी जमीन का विवरण एग्रीस्टैक पोर्टल की किसान रजिस्ट्री में दर्ज करवाना होगा। इसमें गांव, खसरा नंबर और भूमि से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज की जाएगी। किसान आईडी बनने के बाद किसान एफएफएस एप पर अपनी फसल की जानकारी देकर खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके बाद पोस मशीन पर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर खाद प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराहां हिमफेड स्टोर की प्रभारी भारती ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत खाद की बिक्री यहां शुरू हो गई है।
उधर, हिमफेड के एरिया मैनेजर मदन सिंह ठाकुर ने बताया कि किसान आईडी के माध्यम से खाद की बिक्री की प्रक्रिया पूरी तरह दर्ज होगी और किसान ऑनलाइन बुकिंग के बाद पोस मशीन के जरिए आसानी से खाद खरीद सकेंगे। उन्होंने किसानों ने आईडी बनाने की अपील की है ताकि किसानों को समस्या पेश न आए।----

सराहां में किसान आईडी पर गोदाम से खाद मिलने के बाद ले जाते किसान। स्रोत विभाग

सराहां में किसान आईडी पर गोदाम से खाद मिलने के बाद ले जाते किसान। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed