फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kavya sangrah kuch yaden ka lokarpan

Sirmour News: सरला गौतम के काव्य संग्रह कुछ यादें का नाहन में लोकार्पण

Sun, 03 Dec 2023 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
kavya sangrah kuch yaden ka lokarpan
सचित्र-
विज्ञापन

सरला गौतम के काव्य संग्रह कुछ यादें का नाहन में लोकार्पण
कवयित्री ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को किया समर्पित
पुस्तक विमोचन के अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के छोटा चौंक निवासी कवयित्री सरला गौतम के प्रथम काव्य संग्रह कुछ यादें.., का नाहन में लोकार्पण हुआ। शारदा विद्या निकेतन सोसायटी की ओर से शाही मिष्ठान भंडार नाहन में आयोजित इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में दीपचंद कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यक्षता चिरआनंद ने की। मंच का संचालन अनिल शर्मा ने किया।
कवि दीपचंद कौशल ने सरला गौतम के प्रथम काव्य संग्रह कुछ यादें का लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर कवयित्री की बेटी नेहा गौतम, पुत्र वधु प्रियंका गौतम भी मौजूद रहीं। इस मौके पर सरला गौतम ने अपनी कुछ कविताओं का भी पाठ किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी साहित्यकारों ने उनको काव्य संग्रह के प्रकाशन की बधाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद कवि गोष्ठी के दौरान दीपराज विश्वास ने अंबर में जब चांद सितारे निकलेंगे.., धनवीर सिंह परमार ने कुछ कोरे कागज लपेट देना कफन में.., निशीकांत सौमित्र ने बीसवीं सदी के अंतिम दशक में..., कविता पेश की। सचिन शर्मा ने मेरे देश की पावन भूमि से.., मीनाक्षी वर्मा ने कबीर अच्छा ही हुआ जो तुम..., डाॅ. श्रीकांत अकेला ने आइना जब भी दिखाया करो.., रेणुु गोस्वामी ने क्या है उम्मीद आखिर, आशा की एक किरण.., अनुदीप भारद्वाज ने ढलता यौवन.., साधना शर्मा ने मैने देखा.., विजय रानी बंसल ने खामोशी से बातें करना अच्छा.., दीपचंद कौशल ने ओओ छत्त पर धूप में बैठें..., डाॅ. शबाना सैय्यद ने किस ओर बढ़ रहे हैं कदम.., कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शायर नासिर यूसुफजई ने गजलें और चिर आनंद ने कविता पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान पंकज तन्हा, हर्षवर्धन और दिव्यांशी विशेष रूप से मौजूद रहे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed