{"_id":"654256ec03f0e191630e7768","slug":"karva-chauth-celebrated-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11907-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सुहागिनों ने चांद देखने के बाद तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सुहागिनों ने चांद देखने के बाद तोड़ा व्रत
विज्ञापन
सुहागिनों ने चांद देखने के बाद तोड़ा व्रत
जिले में धूमधाम से मनाया करवाचौथ पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रंग-बिरंगी चूड़ियां, सुहागिन का शृंगार और चांद के दीदार को लंबा इंतजार। बुधवार को करवाचौथ की शुभ बेला पर सिरमौर जिले में अपने चांद के दीदार के लिए महिलाएं दुल्हन की तरह सजींं।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में फेनिया, सैवयां और जल ग्रहण कर व्रत का आगाज किया। सुबह से भूखी-प्यासी बैठी सुहागिनों के लिए बुधवार का दिन सबसे अहम रहा।
चांद का दीदार करते ही विधिवत पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपने पति परमेश्वर के हाथ पानी का घूंट पीकर अपना व्रत तोड़ा। करवाचौथ का व्रत बुधवार को सिरमौर में धूमधाम के साथ मनाया गया। नई दुल्हन की तरह हार-शृंगार कर हर उम्र की महिलाओं ने इस परंपरा का निर्वहन किया। विधिवत रूप से जहां पूजा-अर्चना हुई वहीं विभिन्न स्थानों पर सामूहिक कथाओं का भी आयोजन किया।
करवाचौथ की कथा के बाद महिलाओं को चांद दिखने का इंतजार था। चांद की तरह सजी महिलाएं बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। कई जगह सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं, बाजारों में भी खूब भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
महिलाओं ने बाजार से जमकर खरीदारी की। वहीं कई लोग करवाचौथ पर मिठाइयां, फल व बड़े उपहार खरीदते नजर आए। कई जोड़ों ने मंदिरों में शीश नवाया। सुहागिनों ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की।