फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kandela adwaad panchyat people meet to industry minister about their demand

Sirmour News: पंचायत सचिव का पद रिक्त होने से पंचायत कार्य प्रभावित

Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kandela adwaad panchyat people meet to industry minister about their demand
समस्या को लेकर उद्योग मंत्री से मिले कंडेला-अदवाड़ पंचायत के लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कंडेला-अदवाड़ में लंबे समय से पंचायत सचिव का पद रिक्त चलने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर उपप्रधान संजय शर्मा के नेतृत्व में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पांवटा साहिब विश्रामगृह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला और उन्हें पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पंचायत में नियमित सचिव न होने के कारण रोजमर्रा के पंचायत कार्यों के साथ-साथ शैल्फ, प्रस्ताव तैयार करने और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रक्रियाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते पंचायत में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं और ग्रामीणों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपप्रधान संजय शर्मा, धनवीर सिंह, जगत राम, इंद्र सिंह, रंगी लाल चौहान, अमर सिंह, मदन सिंह और रामलाल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री को बताया कि पंचायत में लंबे समय से नियमित सचिव की नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द पंचायत में सचिव की तैनाती करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द ही पंचायत में नए सचिव को नियुक्त करने का आश्वासन दिया।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed