फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalaambh police found three tractor in illegale minning material in miarpur

अवैध खनन सामग्री से लदे तीन टिपर जब्त

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
kalaambh police found three tractor  in illegale minning material in miarpur
कालाअंब पुलिस ने मीरपुर में जब्त किए अवैध खनन सामग्री से लदे टिपर। - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से लदे तीन टिपरों को जब्त किया है। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले टिपर चालक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम शनिवार को गश्त के दौरान मीरपुर गांव में थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव के पास अवैध खनन चल रहा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गांव के पास सड़क पर बाहरी राज्य के तीन टिपर सड़क पर खड़े मिले। इनमें से दो टिपरों में ग्रेवर लोड किया गया था। पुलिस टीम के पहुुंचने से पहले ही टिपर चालक वहां से भाग निकले। पुलिस ने तीनों टिपरों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

वहीं हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से अवैध तौर पर खनन करने और परिवहन करने पर चालकों और मालिकों के खिलाफ थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed