{"_id":"6aba578f37d87483bf0e98f1","slug":"kalaamb-suketi-road-condition-not-good-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190151-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कार हादसे के बाद भी कालाअंब-सकेती मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कार हादसे के बाद भी कालाअंब-सकेती मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे
विज्ञापन
-एक साल पहले गिरा डंगा, अब तक नहीं हो पाया कोई स्थायी समाधान
-सड़क पर न चेतावनी बोर्ड, न सुरक्षा बैरियर और न पैराफिट
वाहन चालकों को नहीं मिल पाती क्षतिग्रस्त हिस्से की जानकारी
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-सकेती-खजूरना संपर्क मार्ग पर सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। हाल ही में इसी स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से के पास फिलहाल रेत के बोरे और पत्थर रखकर इसे चिह्नित किया है, लेकिन स्थायी सुरक्षा इंतजाम अब भी नहीं हो पाए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के संवेदनशील हिस्से पर न तो चेतावनी बोर्ड है और न ही सुरक्षा बैरियर या पैराफिट। ऐसे में बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का समय रहते अंदाजा नहीं हो पाता। रात के समय और बारिश के दौरान यहां खतरा और बढ़ जाता है।
ग्राम पंचायत नागल-सकेती के प्रधान राम लाल ने बताया कि जिस स्थान पर कार हादसा हुआ, वहां लोक निर्माण विभाग ने करीब एक वर्ष पहले डंगा लगाया था। बरसात के दौरान डंगा गिर गया, जिसके बाद से सड़क का यह हिस्सा जोखिमपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति से विभागीय अधिकारियों और नाहन के विधायक अजय सोलंकी को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रधान के अनुसार विधायक की ओर से बताया गया है कि कालाअंब से सकेती तक करीब पांच किलोमीटर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव है। बजट उपलब्ध होने के बाद ही इसका काम शुरू हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी सड़क निर्माण में समय लग सकता है, इसलिए तब तक सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए।
उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से पर तत्काल चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरियर और पैराफिट लगाने की मांग की। हादसे के बाद केवल रेत के बोरे और पत्थर रख देना पर्याप्त नहीं है। सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए विभाग को स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।
इनसेट--
चेतावनी बोर्ड लगाने की चल रही प्रक्रिया
कालाअंब-सकेती संपर्क सड़क पर क्षतिग्रस्त भाग में चेतावनी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सड़क के नदी की ओर क्षतिग्रस्त किनारे पर रोक लगाकर चिह्नित कर दिया गया है।
-आलोक जनवेजा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
संवाद-- -- -- -- -- -- -

इनसेट

संवाद