{"_id":"68fb78fb9d2f9957080fddbc","slug":"kafota-koti-road-condition-not-good-nahan-news-c-177-1-nhn1001-163043-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा-कोटी सड़क की खोदाई कर दी, लेकिन नहीं की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा-कोटी सड़क की खोदाई कर दी, लेकिन नहीं की टारिंग
विज्ञापन
एक साल से चल रहा सड़क का काम, लोगों के लिए बना जी का जंजाल
धूल-मिट्टी से लोगों की हालत हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। हिमाचल को उत्तराखंड से जोड़ने वाले कफोटा-कोटी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। कई दिनों से काम लटकने और सड़क की टारिंग न हो पाने के चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग इस सड़क की कटिंग, टारिंग और चौड़ीकरण पर 29 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है लेकिन करीब एक साल से काम लटका हुआ है। इस सड़क से शिलाई विधानसभा की करीब 40 पंचायतें जुड़ी हैं। सड़क से किसान, बागवान अपने उत्पाद नजदीक की देहरादून सब्जी मंडी पहुंचाते हैं।
नेशनल हाईवे बंद होने की सुरत में यह सड़क गिरिपार का वैकल्पिक मार्ग भी है। बावजूद इसके विभाग लापरवाह बना हुआ है। बीते दिनों कफोटा कस्बे के लोगों ने इस बारे में उद्योगमंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान से शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि विभाग ने इस सड़क की खोदाई तो कर दी लेकिन टारिंग नहीं करवाई जा रही है। इसके चलते उड़ने वाली धूल ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। कफोटा के रतिराम, सीता राम, नरेश, कमलेश, बलबीर सिंह, धनबीर सिंह आदि ने मंत्री को बताया कि उनको हर रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, उद्योगमंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द इस सड़क पर टारिंग करवा दी जाएगी।