{"_id":"67fbab57fd5cfd17700f75f1","slug":"jyoti-rana-of-nahan-won-two-silver-and-one-bronze-nahan-news-c-177-1-ssml1028-148041-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन की ज्योति राणा ने दो रजत और एक कांस्य जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन की ज्योति राणा ने दो रजत और एक कांस्य जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजधानी दिल्ली में चौथी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में नाहन की ज्योति राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन इवेंट में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल समेत 14 प्रदेशों के 35 साल से अधिक आयु के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ज्योति राणा ने 3000 मीटर दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।बता दें कि ज्योति राणा का गृह शहर नाहन है। उनकी स्कूली शिक्षा डीएवी स्कूल नाहन और स्नातक नाहन कॉलेज से हुई है। शादी हमीरपुर हुई है। इन दिनों ज्योति राणा दिल्ली में रह रही हैं। वे दिल्ली सिविल डिफेंस में बतौर वरिष्ठ स्वयंसेवी तैनात हैं। वे कोरोना महामारी के दौरान सेवाओं से प्रशंसा भी बटोर चुकी हैं। ज्योति राणा 2017 से एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। दिल्ली में पदक जीतने से पहले वह पांवटा साहिब में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, हमीरपुर में हुई प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण समेत कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीत चुकी हैं। ज्योति कई बार 21 किलोमीटर दौड़ का हिस्सा बनकर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं।