फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jod mela in nahan from 26 april

Sirmour News: गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पर्व पर नाहन में 26 अप्रैल से शुरू होगा जोड़ मेला

Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jod mela in nahan from 26 april
-5 मई तक आयोजित मेले में नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार और अन्य कार्यक्रम होंगे आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिख नौजवान सेवक जत्था और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नाहन साहिब की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 341वें नाहन आगमन पर्व के उपलक्ष्य में 26 अप्रैल से 5 मई 2026 तक जोड़ मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का आयोजन गुरुद्वारा साहिब नाहन और चौगान मैदान में होगा।

आयोजन की शुरुआत 26 अप्रैल को गुरुद्वारा टोका साहिब से निकलने वाले नगर कीर्तन से होगी, जो शाम पांच बजे गुरुद्वारा साहिब नाहन पहुंचेगा। इसके पश्चात नाहन के विधायक अजय सोलंकी द्वारा जोड़ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। 28 अप्रैल को सुबह आठ बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। इसी दिन शाम तीन बजे गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
विज्ञापन


30 अप्रैल को सुबह दस बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कीर्तन व लंगर का आयोजन होगा। एक मई को शाम छह बजे से रात दस बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। वहीं पांच मई को जोड़ मेले के समापन अवसर पर दोपहर तीन बजे गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता व दस्तार मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जोड़ मेले के उपरांत 10 मई से चौगान मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 13 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐतिहासिक रूप से 30 अप्रैल 1685 को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज तत्कालीन सिरमौर रियासत के राजा मैदनी प्रकाश के निमंत्रण पर नाहन आए थे। उस दौरान उन्होंने गढ़वाल के राजा के साथ चल रहे भूमि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया था। गुरु जी ने करीब आठ माह 15 दिन नाहन में व्यतीत किए, जिसके बाद वह पांवटा साहिब के लिए प्रस्थान कर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed