{"_id":"56e96f224f1c1b6d5b8b4780","slug":"jewllers-strike-against-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने नाहन में उत्पाद शुल्क के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने नाहन में उत्पाद शुल्क के विरोध में निकाली रैली
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 16 Mar 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णकार सभा सिरमौर ने बुधवार को वित्त मंत्रालय द्वारा गहनों पर लगाए गए उत्पाद शुल्क के विरोध में नाहन शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली नाहन बस स्टैंड से लेकर छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नूघाट, माल रोड से दिल्ली गेट होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां पर सभी ज्वेलर्स ने उपायुक्त बीसी बडालिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि गहनों पर लगाए गए उत्पाद शुल्क को तुरंत वापस लिया जाए। जब तक शुल्क वापस नहीं लिया जाता जिला के सभी ज्वेलर्स अपनी दुकानें अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे। इससे पूर्व बड़ा चौक में स्वर्णकार सभा की बैठक सभा के प्रधान संजीव वर्मा, पांवटा साहिब के प्रधान राकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें माजरा, सराहां व ददाहू के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में देश व्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने के लिए सभी ज्वेलर्स वीरवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन