फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewellary stolen in army person home

Sirmour News: सेना के जवान के घर से लाखों के गहने और अन्य सामान चोरी

Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
jewellary stolen in army person home
सेना के जवान के घर से लाखों के गहने और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छोगटाली के शमोगा गांव में वारदात
पीड़ित जवान ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत छोगटाली के शमोगा गांव में एक सैनिक के घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़ कर लाखों के गहने, घड़ी और कंबल इत्यादि चोरी करके ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शमोगा निवासी बलबीर सिंह पुत्र स्व. केवल राम ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई कि वह भारतीय सेना में नौकरी करता है। वह गत 16 दिसंबर 2024 को अपने घर छुट्टी आया था और 25 दिसंबर को छुट्टी काटने के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ड्यूटी के लिए अपनी युनिट चंडी मंदिर चला गया था। इसका पैतृक मकान सुना रहता है। उसके घर से लगभग 150 मीटर नीचे राहुल का घर है और उसके भाई का घर दूर गांव में है। छ: जनवरी को उसके भाई नरेश कुमार ने उसे फोन करके बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस पर वह मंगलवार अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर के चारों ताले टूटे हैं तथा बीच वाले कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई है। अलमारी के अंदर का लाकर भी टूटा है, जिसमें शादी के समय के गहने पत्नी का गले का सोने का हार, नाक की तिल्ली, कान के झुमके, तीन अंगूठी लेडीज व दो उसकी सोने की अंगूठियां और घड़ी चोरी होना पाई गई। जबकि घर से चार कंबल भी चोरी हुए हैं जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ का कार्यभार देख रहे डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 331(3), 331(4) के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।


उधर, इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। एक तरफ सेना के जवान देश की रक्षा के लिए अपनी सेवाएं देते हैं तो चोर उनके ही घर को निशाना बना रहे हैं जो कि बड़ी शर्मनाक घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed