फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jeep hit bike and biker died in moginand kalaamb sirmaur

जीप से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
jeep hit bike and biker died in moginand kalaamb sirmaur
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर मोगीनंद क्षेत्र में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अलीजान (54) पुत्र फतेहदीन निवासी कंडाईवाला (सढौरा) हरियाणा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अलीजान नाहन में दूध बेचा करता था। शुक्रवार को वह नाहन से दूध बेचकर लौट रहा था कि मोगीनंद क्षेत्र में सलानी नदी के पुल के पास सामने से आ रही पिकअप जीप से उसकी बाइक जा टकराई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिहाजा घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कालाअंब पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप चालक मौके पर ही था, जिसे गाड़ी सहित थाने में लाया गया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किसकी गलती से हादसा पेश आया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed