संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जेईई मेन में डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के मेधावी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर ने बताया कि पहले ही प्रयास में बारहवीं के प्रथम मेहता ने 86.84 परसेंटाइल प्राप्त किया है। वहीं शौर्य ने 83.278 परसेंटाइल अर्जित कर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए योग्यता हासिल की है।
सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या और समस्त स्टाफ को देते हुए उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर ने चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकोंं और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। संवाद

डीएवी स्कूल पांवटा साहिब के जेईई मेंस परीक्षा पास करने वाले शौर्य सैनी