फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jean expert machine will be situated in nahan medical college

नाहन मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीन एक्सपर्ट मशीन

Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
jean expert machine will be situated in nahan medical college
गाड़ियां लगाई गई - फोटो : amar ujala
नाहन (सिरमौर)। टीबी के मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए अब अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आपने सैंपल दिए और रिपोर्ट दो घंटे में आपके हाथ में होगी। नाहन मेडिकल कॉलेज में अब नवीन तकनीक की मशीन से टेस्ट लिए जाएंगे। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज में जीन एक्सपर्ट मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


खास यह है कि टीबी के संभावित मरीजों का डायग्नोसिस मात्र दो घंटे में होगा। अभी तक टीबी रोगियों के टेस्ट मैनुअल प्रोसेस से होते थे। नाहन में इसकी सुविधा नहीं है। यहां से सैंपल टेस्ट के लिए शिमला व धर्मपुर भेजे जाते हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने में सात दिन से तीन महीने तक का समय लगता है जिस वजह से समय पर इलाज शुरू नहीं हो पाता। इससे कई बार मरीज की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन

 जीन एक्सपर्ट मशीन में सीबीनाट तकनीक है। इस मशीन में एक साथ 4 रोगियों के टेस्ट किए जा सकते हैं। इसकी रिपोर्ट का समय एक घंटा 52 सेकेंड है। इस निर्धारित समय के बाद रोगी को रिपोर्ट मिल जाएगी। सीबीनाट तकनीक से बफर साल्युशन को बलगम के साथ मिलाया जाता है। शेक करने के बाद 2 एमएल लिक्विड काट्रिरज में डालने के बाद उसे मशीन के भीतर रखा जाता है। रिपोर्ट के लिए यह मशीन मात्र दो घंटे के समय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स के लिए---
एक सप्ताह बाद टेस्ट होंगे शुरू
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी आफिसर डॉ. निसार अहमद ने बताया कि अस्पताल में मशीन पहुंच गई है। टेस्ट रिपोर्ट के बाद रिफंपसिन दवाई से रोगी के सेेंसेटिव होने या नहीं होने का पता लग जाता है। इंजीनियर मशीन को स्थापित करने में लगे हैं। एक सप्ताह बाद अस्पताल में टेस्ट होने शुरू हो जाएंगे।

---
सिरमौर में1149 टीबी मरीज
सिरमौर जिला में साल 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक 1149 टीबी के मरीज हैं। पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा टीबी के मरीज हैं। इसके बाद नाहन दूसरे नंबर पर आता है। कुछ मरीजों का इलाज टीबी वार्ड नाहन में चल रहा है। ज्यादातर मरीज चिकित्सीय परामर्श के अनुसार घरों में उपचार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed