{"_id":"6a89b19998f779fa9a0f660b","slug":"600-female-ncc-cadets-are-undergoing-military-training-at-baru-sahib-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186800-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बड़ू साहिब में 600 छात्रा एनसीसी कैडेट्स ले रहीं सैन्य प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बड़ू साहिब में 600 छात्रा एनसीसी कैडेट्स ले रहीं सैन्य प्रशिक्षण
विज्ञापन
बड़ू साहिब में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी छात्रा कैडेट। स्रोत : विवि
आठ जिलों के 20 स्कूल-कॉलेजों की कैडेट्स ले रहीं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रदेश के आठ जिलों के 20 स्कूलों और कॉलेजों की करीब 600 गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स भाग ले रही हैं। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जोड़ा जा रहा है।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक भटारा ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 18 से 24 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, नेतृत्व क्षमता और फायरिंग का अभ्यास करवाया जा रहा है।
इसके अलावा कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और कम्युनिकेशन सहित सेना से जुड़े विभिन्न सर्विस विषयों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए कैडेट्स को संबंधित विषयों का व्यावहारिक अभ्यास और डेमो भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिविर में कैडेट्स के प्रशिक्षण को केवल सैन्य गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा गया है। उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शाम के समय खेल गतिविधियों के साथ लीडरशिप, मोटिवेशन और नेशन बिल्डिंग यानी राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। कर्नल विवेक भटारा ने शिविर के आयोजन के लिए कलगीधर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।