फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jawaharlal nehrus birthday celebrated in nahan

नाहन में जवाहरलाल नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 14 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने नाहन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने नेतृत्व में देश के पहले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं।
अजय सोलंकी ने कहा कि चाचा नेहरू विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में शामिल थे। उनका देश के लिए अतुलनीय योगदान रहा है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी है।
विज्ञापन


बहुत कम समय में विकास के कई आयाम स्थापित किए। उन्होंने पंचशील का सिद्धांत लाकर देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया। देश के भीतर आर्थिक संसाधनों की भारी कमी के बावजूद भी पंडित नेहरू ने देश को आर्थिक तौर पर मजबूत किया और पंचवर्षीय योजना की शुरुआत की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश समर्पित किया। पंडित नेहरू के प्रयासों से भारत ने विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर ली थी और आधुनिक क्रांति में उनके योगदान से सभी देशवासियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने सभी देशवासियों को गुरु पर्व की भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नाहन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर बलबीर, हरिपाल वालिया, सेवादल संयोजक जब्बर सिंह चौहान, पार्षद हरप्रीत कौर, जिला सचिव महीपत सोलंकी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर, लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव विनोद कंठ, मीना शर्मा, भीम सिंह, लक्ष्मी, रक्षा ठाकुर, नैन सिंह शर्मा, अमित कुमार, अशोक कुमार, पूनम, अख्तर अली, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, एनएसयूआई जिला महासचिव धनवीर सिंह, सुंदर सिंह, फकीर मोहम्मद, राकेश, अनिल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed