{"_id":"667acfc867b1daa5630495ec","slug":"jagrukta-programme-in-padmavati-nursing-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-127131-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्लोगन लेखन में नेहा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्लोगन लेखन में नेहा ने मारी बाजी
विज्ञापन
स्लोगन लेखन में नेहा ने मारी बाजी
मेडिकल काॅलेज नाहन की तरफ से आयोजित हुआ रक्तदान पर जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज नाहन की ओर से मंगलवार को माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रक्तदान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लड बैंक से एसओडी डॉ. निशि जसवाल, स्टाफ नर्स पूनम चौहान की ओर से छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान स्लोगन लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। डॉ. निशि जसवाल ने छात्राओं को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रक्त हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है। शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा यह लोगों को मृत्यु के जोखिम से बाहर निकलने में भी भूमिका निभाता है। इसीलिए रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। स्लोगन लेखन में नेहा, स्वाति व खुशी तथा पोस्टर मेकिंग में स्वाति, कल्पना व रीतिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान माता पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव सचिन जैन तथा माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस व कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।