फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta program in nohradhaar school

Sirmour News: विद्यार्थियों को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के प्रति किया जागरूक

Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
jagrukta program in nohradhaar school
नौहराधार कॉलेज में आयोजित जागरूकता शिविर में राज्य सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा के पदाधिकारी और
-राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा ने आयोजित किया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शाखा कार्यालय नौहराधार की ओर से स्थानीय कॉलेज में विद्यार्थियों को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध शिक्षा ऋण सुविधा और योजना के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक उमेद कंवर ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बिना किसी जमानत या संपार्श्विक और बिना गारंटर के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऋण की अधिस्थगन अवधि के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक विशाल आर्य ने विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी साझा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने योजना से जुड़े सवाल पूछे, जिनका बैंक अधिकारियों ने जवाब दिया।-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed