फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta program in dadhahu school

साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानी जरूरी : रणजीत सिंह

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
jagrukta program in dadhahu school
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में ग्राहकों को जागरूक करते टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी। संवाद
-ददाहू स्कूल में में ट्राई ने आयोजित किया ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

-विद्यार्थियों को ओटीपी और गोपनीय जानकारी साझा न करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के सौजन्य से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ साइबर अपराध, टावर संबंधी धोखाधड़ी, बिलिंग, स्वयं मोबाइल रिचार्ज करने और मोबाइल के माध्यम से टोल फ्री नंबर पर निशुल्क शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।
ट्राई के अध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा कि दूरसंचार के बढ़ते इस्तेमाल के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी और ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को पलभर में हड़पने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों का इस तरह की धोखाधड़ी से कोई संबंध नहीं है। कंपनियां ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और अपना ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्किंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्राई के उपाध्यक्ष जोगिंद्र कुमार, जिओ के वरिष्ठ प्रबंधक सुमित सूद और विवेक पुरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed