फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iti in cps house, bjp strike

सीपीएस के घर में आईटीआई, भाजपाई बिफरे

Tue, 09 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। भाजपा मंडल रेणुका ने माईना के नाम पर सीपीएस के घर खेगुआ में चल रही नई आईटीआई का मंगलवार को घेराव कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। मंगलवार की सुबह रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा की अगुवाई में भाजपा के नेता खेगुआ में एकत्रित हुए जहां उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के झंडे तले, दुकानों व सीपीएस विनय कुमार के निजी आवास पर चल रही आईटीआई का कड़ा विरोध किया।
एसडीएम संगडाह के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेजा। आईटीआई के संचालन पर भाजपा नेताओं ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान में खेगुआ में जहां आईटीआई का संचालन किया जा रहा है वह सीपीएस का निजी आवास है, जहां कांग्रेस की बैठकें होती रहती हैं। खेगुआ से माईना की दूरी 8 किमी से भी अधिक है। खेगुआ के जिस भवन में आईटीआई का संचालन किया जा रहा है उस भवन का नाम भी कांग्रेस के पूर्व विधायक व सीपीएस के स्व. पिता डॉ. प्रेम सिंह के नाम पर प्रेम भवन रखा गया है जहां बाकायदा कांग्रेस का झंडा फहरा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश ने इस आईटीआई को खोल कर मात्र सीपीएस विनय कुमार को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते हुए इसका कांग्रेसीकरण कर दिया है जो कि सरासर गलत व गैर कानूनी है। भाजपा इस आईटीआई के खुलने का जमकर विरोध करती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस संदर्भ में आईटीआई के निदेशक व उपनिदेशक भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं जो कि स्पष्ट जवाब देने से कतरा रहे हैं। वर्तमान में जहां आईटीआई का संचालन हो रहा है वहां पेट्रोल पंप के साथ-साथ कुछेक दुकानों में तंबाकू उत्पादों को भी बेचा जा रहा है। इस लिहाज से यह आईटीआई सरकार व विभाग के मापदंडों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेणुका भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रताप रावत, राजेश, विनोद, राकेश, रोशन, बलबीर, संजीव राणा, गुमान सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed