फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iternal university honoured students

Sirmour News: आकांक्षा पंवार को बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया स्वर्ण पदक

Sat, 18 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
iternal university honoured students
इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करती छात्रा। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

आकांक्षा पंवार को बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया स्वर्ण पदक
इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब ने धूमधाम से मनाया 11वां दीक्षांत समारोह
266 स्नातक, 54 स्नातकोत्तर समेत 4 पीएचडी विद्यार्थियों को दी डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब ने शनिवार को अपना 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें 266 स्नातक, 54 स्नातकोत्तर और 4 पीएचडी विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गईं। समारोह में अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों, ग्रेजुएट्स, उनके परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
इटरनल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ) जसविंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने अब तक कि उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। चांसलर डॉ. दविंद्र सिंह ने स्नातक छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान किए। अपने संबोधन में कहा कि हमारे स्नातक करुणा और प्रेम के राजदूत हैं, जो दुनिया में शांति लाने के लिए अपनी शिक्षा के माध्यम से हमारे द्वारा स्थापित मूल्यों को अपनाते हैं। आकांक्षा पंवार को बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक, जबकि मोनिका को एमएससी नर्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गुंजन ठाकुर (बीटेक फूड टेक्नोलॉजी), शिल्पा चौधरी (बीएससी नर्सिंग), आकांक्षा (बीएससी इकोनॉमिक्स), अंकिता चौहान (बीएससी एग्रीकल्चर), आंचल (एमएससी हॉर्टिकल्चर) और सुरप्रीत कौर (बीए म्यूजिक), प्रत्येक को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया और उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता भी दी गई जो उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने प्रत्येक कार्यक्रम में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को मान्यता देते हुए स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया। शैक्षणिक क्षेत्र और अनुसंधान में उनके योगदान के लिए संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं में कविता वर्मा को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार दिया गया। जबकि चमन लाल को नेस्ट नॉन-टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. अजर नाथ यादव को सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. दिवजोत कौर को श्रेष्ठ राइजिंग रिसर्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट, पंजाब के वाइस चांसलर (डॉ.) राजीव सूद रहे। उन्होंने अपने भाषण में नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि यूपीएससी नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद

इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करती छात्रा। संवाद

इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed