फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Iron medicine will be given to 50,000 children in the district

50 हजार बच्चों को खिलाई-पिलाई जाएगी आयरन की गोली और सिरप..

Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Iron medicine will be given to 50,000 children in the district
नाहन (सिरमौर)। जिले में छह माह से दस वर्ष तक के करीब 50,000 बच्चों को अनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोली और सिरप पिलाई जाएगी। बच्चों में अनीमिया के साथ-साथ अन्य बीमारियों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले में एक से 30 जून तक अनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छह माह से 4 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप पिलाई जाएगी। इसके अलावा पांच से दस वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अभियान में जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) की 12 टीमों की तैनाती की गई है। इन टीमों में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और एएनएम शामिल होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इनका सहयोग करेंगी। सभी स्वास्थ्य खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी अभियान के दौरान गतिविधियों पर नजर रखेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाई और सिरप पिलाने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि एक से 30 जून तक सिरमौर जिले में अनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। इसमें छह माह से 10 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप और आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाएगी। इसके अलावा बच्चों में अनीमिया की जांच भी की जाएगी। विभाग ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लक्षणों पर रहेगी टीम की नजर
अनीमिया का निदान रक्त में हीमोग्लोबिन (एचबी) के स्तर की जांच से किया जाता है। इसके अलावा कुछ संकेत और लक्षण हैं, जो अनीमिया की पहचान करने में सहायता कर सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से पलक या निचली पलक के अंदर पीलापन, जीभ में सूजन, होठों के किनारों पर दरार, चक्कर आना, थकान, काम में मन न लगना और ऊर्जा की कमी, दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज होना, व्यायाम के दौरान सांसों का तेज चलना, लगातार सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, पैर में ऐंठन, संक्रमण और लगातार बीमार पड़ना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed