{"_id":"5744991f4f1c1bae70691575","slug":"iph-suppling-without-filter-water-in-saranha-area","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना फिल्टर दूषित पानी पिला रहा आईपीएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिल्टर दूषित पानी पिला रहा आईपीएच
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 24 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली द्राबली पंचायत के एक दर्जन गांव के लोगों को बिना फिल्टर किए पानी पिलाया जा रहा है। लिहाजा ग्रामीणों को बीमारी का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसई आईपीएच को भेजी है।
लोगों ने शिकायत में कहा है कि उन्हें नदी से सीधे तौर पर पानी पिलाया जा रहा है। इससे कभी भी कोई बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। लोगों का कहना है कि महालाना उठाऊ पेयजल योजना से लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। मगर योजना में कोई फिल्टर नहीं लगा है। महालाना उठाऊ पेयजल योजना से महालाना, सरहोज, बागा, सरसु, भाजी व बनाड़ आदि गांव के सैकड़ों लोगों को पानी मिलता है।
विज्ञापन
वसुंधरा विकास समिति के निदेशक सुखदेव शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान तारादत्त, रामस्वरूप शर्मा, पदमदेव, सुशील शर्मा, रविप्रकाश, रमेश व मदन ने बताया कि उनके गांव को सीधे नदी से जोड़ा गया है। इससे कभी भी गांव में कोई भी बीमारी पांव पसार सकती है। उन्होंने कहा कि इस योजना में कोई भी फिल्टर नहीं लगा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही इस योजना का सुधार किया जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
उधर, विभाग के सहायक अभियंता अवनीश शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए व साफ पानी पहुंचाना विभाग की ड्यूटी है। यदि योजना में फिल्टर नहीं लगा है तो इस मामले की जल्द जांच की जाएगी।