फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iph close two project

टिक्कर गांव को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण योजनाएं की बंद

Tue, 16 Feb 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Tue, 16 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
iph close two project

‘अमर उजाला’ में बीती 16 फरवरी को पच्छाद क्षेत्र की उठाऊ पेयजल योजना की खस्ता हालत के बारे में खबर प्रकाशित होते ही मंगलवार को आईपीएच विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई। विभाग ने क्षेत्र का दौरा कर टिक्कर गांव को जोड़ने वाली छंदोली खड्ड से उठाई गई नैना टिक्कर उठाऊ पेयजल योजना तथा डिलमन उठाऊ पेयजल योजना को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। विभाग ने दोनों योजनाओं से पानी के सैंपल भरे हैं।

विज्ञापन



योजनाओं में लगे सभी फिल्टरों की जांच की गई। साथ ही पुराने पाइपों से बंद हुई निकासी को भी जांचा गया। कार्रवाई करते हुए नैना टिक्कर पंचायत के गांव नैना व टिक्कर में आईपीएच व स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक विशेष टीम मौके पर भेजी। टीमों ने जहां वितरित किए जा रहे पेयजल की जांच की, वहीं पीलिया बीमारी के रोगियों की तलाश की। साथ ही बीमारी के बारे में जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी मात्र 2 मामले सामने आए हैं। शेष प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



‘अमर उजाला’ ने 16 फरवरी को टिक्कर गांव में उठाऊ पेयजल योजनाओं की खस्ता हालत सहित गांव में पीलिया के रोगियों की बढ़ रही संख्या के बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही उक्त दोनों विभाग हरकत में आए। साथ ही दोनों गांवों में अपनी-अपनी ओर से विशेष टीमों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में मौजूद सभी हैंडपंपों से पानी के नमूने भरे व अन्य स्रोतों की जांच कर जल निकासी को साफ किया। इस मौके पर जहां पीलिया के लक्षणों से प्रभावित रोगियों की जांच कर उन्हें उचित दवा तथा उपचार दिया। इस बीच बीएमओ पच्छाद डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. सतीश पाल, नरवीर शर्मा व अमृता ठाकुर ने ग्रामीणों को पीलिया बीमारी से बचने व पानी के साफ-सफाई के उपाय व जानकारी दी। जबकि आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता ने ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें पानी में डालने वाली दवाएं प्रदान की।

उधर सराहां स्थित आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता भानु प्रकाश ने बताया कि टिक्कर गांव को जोड़ने वाली दो उठाऊ पेयजल योजनाओं को बंद कर दिया गया है। विभाग इन योजनाओं से लिए पानी के नमूनों की जांच करेगा।
उपायुक्त बीसी बडालिया ने बताया कि क्षेत्र में दो पीलिया के मामले सामने आए हैं। रोगियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed