Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   injured biker died in hospital

Sirmour News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने देहरादून अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 01 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
injured biker died in hospital
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने देहरादून अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

बातामंडी सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब-यमुनानगर एनएच-907 पर बातामंडी के समीप हुए बाइक हादसे में 33 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर घायल को परिजन देहरादून लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुभ्रातो मंडल (33) निवासी वन विहार कॉलोनी पांवटा साहिब के एमजी-पब में काम करता था। देर रात को वह अपनी बाइक पर अपने दोस्तों को छोड़ने बातामंडी गया। एक बजे के बाद वापस लौटते वक्त उसकी बाइक अंनियंत्रित होकर सड़क से बहार चली गई।
विज्ञापन

इसके कारण शुभ्रातो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद उसने अपने दोस्तों को फोन किया। फोन के बाद दो दोस्त जयदेव व आशीष मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उपचार के लिए उसे उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इकलौते बेटे के निधन की खबर सुनकर मां का रोकर बुरा हाल है। अब वह परिवार में अकेली रह गई है। शुभ्रातो के निधन के बाद माहौल गमगीन है।
एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि की है। कहा कि हादसे में युवक की मौत मामले की जांच की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed