{"_id":"677fdaf55ec7cc96d806e8cc","slug":"information-given-about-traffic-rules-in-gorkhuwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-140858-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गोरखूवाला में यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गोरखूवाला में यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन
गोरखूवाला में रोड़ सेफ्टी क्लब के छात्र रैली निकालकर यातायात नियमों बारे जागरूक करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखूवाला में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा पर रैली का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य धनवीर चौहान ने बताया कि स्कूल के छात्र और अध्यापक सड़क सुरक्षा नियमों का संदेश देते हुए तिब्बती कॉलोनी चौक से मुख्य बाजार की ओर निकले। लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक संदेश देते हुए और सड़क सुरक्षा के नियमों को बताते हुए छात्र पुलिस चौकी पुरुवाला तक पहुंचे।
वहां पर पुलिस कर्मचारियों ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम और मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जानकारी दी। नोडल ऑफिसर बृजबाला, अनीता परमार, सुषमा रानी, संतोष शर्मा, विनीता चौहान, बबीता, स्वर्णजीत और चतर पांडे ने भी रैली में भागीदारी की।