{"_id":"6a185797972276db2d0688cf","slug":"infant-missing-during-eid-prayers-dies-after-drowning-in-ravine-nahan-news-c-177-1-nhn1001-179693-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ईद की नमाज के बीच मासूम लापता, खड्ड में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ईद की नमाज के बीच मासूम लापता, खड्ड में डूबने से मौत
विज्ञापन
सैनवाला में दर्दनाक हादसा,
चार घंटे की तलाश के बाद खड्ड से निकाला गया आठ वर्षीय आयान
आरबीसी कैनाल की लीकेज से भरी थी खड्ड, खेलते समय हुआ हादसा
ईदगाह के पास हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की सैनवाला मुबारकपुर पंचायत से एक दुखद घटना सामने आई है। सैनवाला गांव में ईद उल अजाह के अवसर पर खड्ड के पानी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव के लोग ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे थे। उनके साथ गांव का आठ वर्षीय आयान पुत्र इस्लाम भी गया था। ग्रामीणों ने बताया कि नमाज के दौरान आयान अचानक वहां से लापता हो गया। ग्रामीण रुस्तम और याकूब ने बताया कि नमाज स्थल के पास आरबीसी कैनाल से पानी का रिसाव हो रहा था। इससे पास की खड्ड में काफी पानी जमा हो गया था। इसी दौरान आयान खेलते-खेलते पानी से भरी खड्ड की ओर चला गया और उसमें डूब गया।
बच्चे के गायब होने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। करीब चार घंटे तक आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई। इस दौरान खड्ड के किनारे बच्चे के जूते दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।