{"_id":"6a5a32b1bab9b031900742b6","slug":"iner-wheel-program-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183686-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरमीत कौर नारंग ने संभाली इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरमीत कौर नारंग ने संभाली इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब की कमान
विज्ञापन
पांवटा साहिब इनरव्हील क्लब के स्थापना दिवस समारोह में नई टीम ने संभाला पदभार. संवाद
सुप्रिया खुराना उपाध्यक्ष, निर्मित कौर सचिव और अंजू वर्मा बनीं कोषाध्यक्ष
सेवा, मित्रता और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब के सत्र 2026-27 का स्थापना समारोह शुक्रवार को होटल ग्रैंड रिवेरा में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सेवा, सौहार्द और नेतृत्व की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर गुरमीत कौर नारंग ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और रोटरी जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद गुरमीत कौर नारंग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य इनरव्हील के सेवा, मित्रता और सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रभावी एवं जनहितकारी सेवा परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नई अध्यक्ष ने सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुप्रिया खुराना को उपाध्यक्ष, निर्मित कौर को सचिव, अंजू वर्मा को कोषाध्यक्ष, शैली अग्रवाल को आईएसओ तथा अर्चना कुमारी को संपादक नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। समारोह का शुभारंभ मीनू भल्ला और गीता खुराना द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता और शिखा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
शिवानी अग्रवाल ने इनरव्हील प्रार्थना प्रस्तुत की तथा दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद सत्र 2025-26 की अध्यक्ष रितु गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा जिला स्तर पर सम्मानित होने वाली क्लब सदस्यों को सम्मानित किया।
समारोह का सबसे भावुक क्षण कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी रहा, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रितु गुप्ता ने गुरमीत कौर नारंग को अध्यक्षीय कॉलर और पिन पहनाकर क्लब का चार्टर सौंपते हुए विधिवत पदभार हस्तांतरित किया। नई अध्यक्ष ने रितु गुप्ता और तत्कालीन सचिव चारुल गोयल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सेवा कार्यों के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में गुरमीत कौर नारंग ने जोनल काउंसलर सुनीता शर्मा, जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर ममता अग्रवाल, इनरव्हील क्लब दून विकास की अध्यक्ष एवं सचिव, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों, डॉ. मीना जैन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने जीवनसाथी डॉ. एनपीएस. नारंग, अपनी सास और पुत्र आदित्य वीर के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।
समारोह में पीडीजी अरुण शर्मा, डॉ. एनपीएस. नारंग, एनपीएस. सहोता, गुरमीत सिंह, महेश खुराना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।-- -- -- -- -

समारोह में पीडीजी अरुण शर्मा, डॉ. एनपीएस. नारंग, एनपीएस. सहोता, गुरमीत सिंह, महेश खुराना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।