{"_id":"5eeceb9b8ebc3e431632111e","slug":"industry-nahan-news-sml336064254","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सरल होगी उद्योग लगाने की प्रक्रिया: रामसुभग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सरल होगी उद्योग लगाने की प्रक्रिया: रामसुभग
विज्ञापन
नाहन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उपस्थित विभागीय व प्रशास
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग राम सुभग सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योगों को स्थापित करने तथा पुराने उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स कालाअंब व पांवटा साहिब के उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए मामला सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। कोरोना महामारी के कारण उद्योगों में मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए बाहर से आने वाले मजदूरों को पास जारी किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त जो मजदूर बाहरी राज्यों से उद्योगों में कार्य के लिए आ रहे उन्हें कार्य क्षेत्र में ही क्वारंटीन करके कार्य करवाया जा सकता है। उन्हें संस्थागत क्वारंटीन की आवश्यकता नहीं होगी। कहा कि प्रदेश सरकार ने स्किल रजिस्टर पोर्टल तैयार किया है जिस पर लगभग 17 हजार लोगों ने पंजीकरण किया है। आने वाले दिनों में इन लोगों की सूची उद्योग एवं श्रम विभागों से साझा की जाएगी ताकि इन लोगों के कौशल के हिसाब से रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि कोविड-19 के दौरान दूसरे राज्य से नौकरी छोड़कर आए हिमाचलियों को इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कालाअंब में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए पात्र आवेदनकर्ताओं को शीघ्र अति शीघ्र ऋण उपलब्ध करवाए। यदि किसी के आवेदनकर्ता का आवेदन रद्द किया जाता है तो आवेदनकर्ता को उसका उचित कारण बताया जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त आरके परूथी, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।