{"_id":"6561faa0dac6c44ccb086ab6","slug":"industry-minister-organised-meeting-ion-silai-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13386-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई अस्पताल भवन का कार्य जल्द होगा शुरू : हर्षवर्धन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई अस्पताल भवन का कार्य जल्द होगा शुरू : हर्षवर्धन चौहान
विज्ञापन
शिलाई प्रवास के दौरान दबोर्ड चायली-ठोंठा झाखड़ सड़क का निरीक्षण करते उद्योग मंत्री। संवाद
सचित्र
शिलाई अस्पताल भवन का कार्य जल्द होगा शुरू : हर्षवर्धन चौहान
उद्योग मंत्री ने शिलाई में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को सिरमौर प्रवास के दौरान शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की।
उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई अस्पताल के भवन निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इसके कार्य के लिए टेंडर अगले माह लगा दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद इसका निर्माण कार्य जल्द आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने टिंबी से कोटापाब वाया दबोर्ड चायली-ठोंठा झाखड़ सड़क का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए पांच लाख रुपये की राशि दी गई है जिससे इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बाली कोटी से नीड़ाह-शरली रोड़ की ड़ीपीआर शीध्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उद्योग मंत्री ने शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई विजय अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- संवाद