फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   industry minister meeting

Sirmour News: जलशक्ति विभाग को सिरमौर में पेयजल समस्या से निपटने के निर्देश

Wed, 19 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
industry minister meeting
जलशक्ति विभाग को सिरमौर में पेयजल समस्या से निपटने के निर्देश
विज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ली जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में बुधवार को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी, पूर्व विधायक पच्छाद गंगूराम मुसाफिर व दयाल प्यारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री ने जलशक्ति विभाग को चंदोल उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की पीसी बस्तियों को उठाऊ पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाला क्यार में उठाऊ पेयजल एवं सिंचाई योजना को सुचारू करने व ग्राम पंचायत कटाह शीतला को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेरीपुल-पुलवाहन सड़क को ब्लैक स्पॉट में लेकर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिकायत निवारण समिति सरकार और जनता की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बैठक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में रिक्त पदों को भरना है। प्रदेश में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अध्यापक भर्ती की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बैठक के अध्यक्ष तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हिमाचल प्रदेश में शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण समिति का उद्देश्य है कि समिति के माध्यम से जन शिकायतों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उत्तरदायी एवं संवेदनशील शासन सुनिश्चित करना है।

बैठक में अवगत करवाया गया कि उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में मल निकासी योजना के लिए भूमि की आवश्यकता के लिए अनापत्ति प्रदान की जा चुकी है। बैठक में बताया गया कि श्री रेणुका जी में लगभग 16 करोड़ रुपये से बनने वाली मलनिकासी योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट वित्त पोषण के लिए उच्च कार्यालय को भेजी जा चुकी है। परशुराम ताल के जिर्णाेद्धार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मुख्य अभियंता कार्यालय भेजी जा चुकी है।


बैठक में पशु चिकित्सालय कफोटा में पशु चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति, राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान के अध्यापक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिश्रवाला में रिक्त पदों को भरने की मांग रखी गई। दो सड़का एवं जड़जा में वर्षाशालिका व शौचालय की मांग, नाहन शहर में लावारिस कुत्तों, बंदरों व पशुओं की समस्या के निवारण की मांग भी रखी गई। धारटीधार क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग, ग्राम पंचायत छछेती मालगी में पटवार सर्किल खोलने और पटवार खाना भरोग बनेड़ी में वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक माह में पांच दिवसों के लिए नायब तहसीलदार की प्रतिनियुक्ति करने की मांग भी रखी गई।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाहन लायक राम वर्मा ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed