फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   induction program in rajgarh college

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज में नए विद्यार्थियों को दी कॉलेज गतिविधियों की जानकारी

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
induction program in rajgarh college
राजगढ़ कॉलेज में नए विद्यार्थियों को दी कॉलेज गतिविधियों की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़(सिरमौर)। राजगढ़ कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि मंच का संचालन डॉ. हीरा छेत्री ने किया।

मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने छात्रों को जीवन में कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्राध्यापकों ने क्रमानुसार मंच पर आकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। सबसे पहले डॉ. जगमोहन सिंह ने अपने वर्षों के बहुमूल्य शैक्षणिक अनुभव साझा किए और छात्रों को कॉलेज के माहौल में ढलने के गुर सिखाए।
विज्ञापन


डॉ. सविता सहगल ने जीवन में संगीत के महत्व पर सुंदर विचार रखे। प्रो. रमेश चौहान ने अर्थशास्त्र विषय की उपयोगिता बताई और कॉलेज व अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करने वाली पीटीए व्यवस्था की जानकारी दी। प्रो. प्रमोद ने एक विशेष पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुचारू कार्यान्वयन को समझाया और एनएसएस व धरोहर संरक्षण की गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रो. अंकुर सूद, प्रो. अमिता मेहता, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. विपिन ठाकुर, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. शशि किरण और प्रो. पूनम ने अपने-अपने शैक्षणिक विषयों की जानकारी दी।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed