फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   induction program in nahan college

Sirmour News: नवोदित विद्यार्थियों और अतिथियों का किया स्वागत

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
induction program in nahan college
नाहन महाविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान कॉलेज स्टॉफ व नवप्रवेशित विद्यार्थी। स्रोत: कॉल
सचित्र--
विज्ञापन


नाहन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीवोक के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
बीसीए के समन्वयक डॉ रविकांत और बीवोक के समन्वयक डॉ अनूप ने सभी नवोदित विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद, आईक्यूएसी के समन्वयक कमल डोगरा ने विद्यार्थियों को सफलता का महत्व समझाया और उन्हें महाविद्यालय में अपना सबसे कीमती समय लगन से अध्ययन करने और नई चीजें सीखने में व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान विभाग से डॉ सलोनी सूद ने बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुति दी। इतिहास विभाग से प्रो. बारू राम ने बीए के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुति दी। प्रदीप ने बीसीए के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जबकि नेहा परमार ने बीवॉक के छात्रों को उनके कोर्स से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने नए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों का संकायवार विद्यार्थियों से परिचय करवाया गया ताकि छात्र अपने शिक्षकों को बेहतर ढंग से जान सकें।---------

बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed