{"_id":"57b307e44f1c1bda786eb3ac","slug":"independenceday-celebrated-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। 70वें स्वतंत्रता दिवस पर नाहन के चंबा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।
उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा शहर के विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी भी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए हमारे देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र को आजाद करवाया।
विज्ञापन
शहीदों की कुर्बानी के फलस्वरूप आज देश खुली हवा में सांस ले रहा है। शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के तहत 1549 करोड़ रुपये की राशि व्यय ही जा रही है। मंत्री ने कहा कि चालू वित्त के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 97 करोड़ की लागत से 12 हजार मकान निर्धन लोगों के लिए निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि प्रदेश में प्रत्येक गरीब व्यक्ति के पास अपना मकान हो सके।
विज्ञापन
--बाक्स--
छह मेधावी खिलाड़ी किए सम्मानित
इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सिरमौर के 6 मेधावी खिलाड़ियों एवं धावकों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रियंका नेगी, रानी कुमारी, ललिता कुमारी, साक्षी, आस्था थापा और धावक सुनील शर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंदिरा बालिका सुरक्षा योजना के तहत दो बेटियों के उपरांत ऑपरेशन करवाने पर बेटियों के नाम 20-20 हजार की राशि दो परिवारों को बैंक एफडी के रूप में प्रदान की गई। इसी प्रकार सात पुलिस कर्मियों और राष्ट्र एंबुलेंस सेवा-108 के 4 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंत्री द्वारा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
---------
ये रहे समारोह में उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन समिति हर्षवर्धन चौहान, विधायक पांवटा किरनेश जंग, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, अध्यक्ष जिप दलीप चौहान, अध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, एसपी सौम्या साम्बशिवन, कुंजना सिंह, भरत भूषण मोहिल, अनूप ठाकुर, राजेश्वरी शर्मा सहित पंचायतीराज के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-------------------