फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur school will reopen from today 3 feb 2022but no prayer and lunch will organised together

स्कूलों में प्रार्थना सभा होगी न ही एक साथ होगा दोपहर का भोजन

Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur school will reopen from today 3 feb 2022but no prayer and lunch  will organised together
नाहन (सिरमौर)। तीन सप्ताह बाद स्कूलों में फिर से चहल-पहल होगी। वीरवार से नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर दिया है। इसके तहत ही कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड महामारी के दौर में पहले की तरह ही स्कूलों में न तो प्रार्थना सभाएं होंगी और न ही बच्चे दोपहर का भोजन एक साथ कर सकेंगे। पिछले दो दिन से स्कूलों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को भी स्कूलों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने स्कूलों में सीटिंग प्लान भी जांचा।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाने की व्यवस्था की गई है। स्कूल आते व जाते वक्त बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। स्कूल प्रबंधकों को स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। स्कूल पहुंचने पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिले में राजकीय उच्च और उच्चतर विद्यालयों की संख्या 244 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने बताया कि विद्यालयों के प्रभारियों को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों ने माइक्रोप्लान तैयार किए हैं। इसके अनुसार ही कक्षाएं संचालित होंगी। स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक रहेगी। दोपहर का भोजन एक साथ नहीं होगा। छुट्टी के दौरान भी बच्चों को अलग-अलग भेजा जाएगा ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
.........
आज से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, खेल परिसर, जिम
उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि जिले के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निजी, ग्रीष्मकालीन विद्यालयों (आवासीय विद्यालयों सहित) में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। इसके अलावा अन्य सभी कक्षाएं बंद रहेंगी जिन्हें केवल ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षाओं के संचालन के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी कोविड-19 मानदंडों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। जिला के समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा संस्थान और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं कोविड सुरक्षा के मानदंडों का पालन करते हुए तीन फरवरी से खोलने की अनुमति होगी।

जिले में सभी कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों व कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए खुल सकेंगे। जिले के सभी जिम, खेल परिसर, क्लब, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, स्पॉ, सैलून, थियेटर, ऑडिटोरियम, सभा कक्ष इत्यादि कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए खोलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed