फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district eight roads closed and 89 transfarmers were effected due to heavy rain and snowfall on monday

सिरमौर में आठ सड़कें बंद, 89 ट्रांसफार्मर प्रभावित

Mon, 24 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district eight roads closed and 89 transfarmers were effected  due to heavy rain  and snowfall on  monday
नौहराधार में बर्फबारी के बीच बिजली लाइन दुरूस्त करता कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में खराब मौसम के बीच लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। लगातार तीसरे दिन क्षेत्रवासियों को बर्फबारी व बारिश के बीच भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सोमवार सुबह 41 सड़कें बंद थी। इनमें संगड़ाह क्षेत्र की 13, शिलाई की 19, राजगढ़ की दो और सराहां क्षेत्र की सात सड़कें शामिल हैं। दोपहर तक तकरीबन सभी सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक अभी भी शिलाई और संगड़ाह उपमंडल में आठ सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोक निर्माण विभाग को 8654300 रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसके साथ -साथ खराब मौसम के चलते जिले के 89 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। इनमें नाहन के 10, पांवटा साहिब के तीन और राजगढ़ के 76 ट्रांसफार्मर शामिल हैं जिनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। वहीं, जलशक्ति विभाग के पांवटा मंडल की पांच योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों को खोलने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किए जाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
बर्फबारी जारी, सैकड़ों गांव में बिजली गुल
हरिपुरधार (सिरमौर)। पिछले तीन दिन से लगातार भारी बर्फबारी के कारण जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र हरिपुरधार व नौहराधार में जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को भी क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।
सैकड़ों गांवों में 45 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जबकि, 16 घंटे बाद नौहराधार और हरिपुरधार बाजार में बिजली बहाल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में एलटी लाइनें टूटने से बिजली बंद हुई है, जिसे दुरुस्त करने में बोर्ड के कर्मचारियों को दो से तीन दिन का समय लग सकता है। बिजली बोर्ड व लोक निर्माण विभाग के कर्मी बर्फ हटाने व बिजली लाइनों का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण विभागों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
नौहराधार में तीन दिन में डेढ़ फीट बर्फ गिर चुकी है। वहीं, नौहराधार के साथ लगते क्षेत्र चाबधार, जौ का बाग, जमनाला आदि में जहां तीन फीट ताजा हिमपात हुआ। इसी तरह हरिपुरधार में ढाई फीट तक हिमपात हुआ। जबकि, हरिपुरधार के खड़ाह क्षेत्र व थियानबाग में तीन फीट, गत्ताधार में एक फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। इसके चलते इन क्षेत्रों में सभी छोटे बड़े मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। लोग डलयानु से हरिपुरधार 16 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। वहीं, हरिपुरधार से 10 किलोमीटर पंचभैया तक पैदल पहुंच रहे हैं।
.......
जिले में ये सड़कें हैं बंद
हरिपुरधार। बर्फबारी के बीच सोलन- मीनस मार्ग वाया नौहराधार हरिपुरधार, नाहन-हरिपुरधार मार्ग, कुपवी-हरिपुरधार मार्ग, नौहराधार-पुन्नरधार, नौहराधार-संगड़ाह-नाहन बंद पड़े हैं। खराब मौसम के चलते कई रूटों पर सरकारी व निजी बसें नहीं पहुंच पाईं। नाहन से चलने वाली बसें अंधेरी से ही वापस चली गईं। वहीं शिलाई से वाया नौहराधार आने जाने वाली बसें भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई।
........
सड़कों पर चिकनी मिट्टी बनी आफत
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। सड़क मार्ग के बीचोंबीच चिकनी मिट्टी के कारण आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, जिस कारण सड़क पर चलने वाली बसों को या तो आधे रास्ते तक भेजा जा रहा है या फिर वाया करके दूसरों रूटों के माध्यम से वापस लाया जा रहा है।
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सराहां मेंहदोबाग, सराहां कोट क्यारा, सराहां सैर शोग, सोलन-सराहां-मनरिया, सराहां नारग शाडिया व सराहां मंडी खडाना इत्यादि मार्ग ऐसे हैं जिन सड़कों पर अधिक चिकनी मिट्टी होने के कारण बसों के अनियंत्रित होने के खतरा बना हुआ है। इन सड़कों पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं या फिर दूसरों से आजा रही हैं। बसें पूरे रूटों पर ना चलने के कारण लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बस अड्डा प्रभारी पच्छाद श्यामलाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जिन सड़कों पर जहां ज्यादा चिकनी मिट्टी है, वहां बसों को भेजना खतरनाक है। ऐसे मार्गों को छोड़कर हर जगह बसें भेजी जा रही हैं।

हरिपुरधार बाजार में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।

हरिपुरधार बाजार में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed