फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in silai function cm said i am also hattiplease support me

शिलाई में मुख्यमंत्री ने खेला भावनात्मक कार्ड, बोले मैं भी हाटी

Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
in silai function cm said i am also hattiplease support me
शिलाई में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सम्मानित करते भाजपा नेता बलदेव तोमर। संवाद - फोटो : NAHAN
शिलाई (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई में जनसभा के बीच अपना भावनात्मक कार्ड खेला। उन्होंने शिलाई को अपने गृह क्षेत्र सराज जैसा करार दिया। मुख्यमंत्री ने खुद को गरीब तबके का बताकर खास नहीं आम मुख्यमंत्री होने का एहसास जताकर लोगों को रिझाने के जमकर प्रयास किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबी में पला हूं, इसलिए गरीबों की चिंताओं और आवश्यकताओं से वह भली भांति परिचित हैं। ऐसे में उन्होंने पौने पांच साल में प्रदेश में योजनाओं का खाका गरीबों को ध्यान में रखते हुए खींचा और योजनाएं परवान चढ़ाई। जनसभा के दौरान उन्होंने लोगों का जोश देखकर कहा कि वह भी अब खुद को हाटी महसूस कर रहे हैं। लिहाजा, इस बात से मुख्यमंत्री ने लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि हाटी समुदाय के जनजातीय मांग को पूरा करना उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति ने इस मांग को सरकार के समक्ष बखूबी तरीके से रखा है तो उन्होंने भी लगातार केंद्र सरकार से इस मांग को पूरा करने की पुरजोर कोशिश की है। यही नहीं जब भी उन्हें मौका मिला है तो केंद्र सरकार के समक्ष इस मांग को पूरी करवाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके कार्यकाल में हुए शिलाई के विकास और प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पूरे भाषण में जयराम ठाकुर ने यह जताने का भी प्रयास किया कि उन्होंने सराज से ज्यादा शिलाई का विकास किया है। मजाकिया अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनके गृह क्षेत्र के लोगों को पता चल गया तो कहेंगे कि चुनाव भी शिलाई से ही लड़ लो। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने जनसभा में समां बांधने से लेकर लोगों की वाहवाही लूटने में अपनी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

उधर, मुख्यमंत्री के भाषण से लोग भी काफी उत्साहित दिखे। यही नहीं लोगों ने मुख्यमंत्री की हर बात पर गर्मजोशी से तालियां, सीटियां बजाकर आभार जताया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को हाटियों का नेता घोषित कर दिया।

शिलाई में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। संवाद

शिलाई में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। संवाद- फोटो : NAHAN

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिलाई पहुंचने पर लोगों का अभिभावदन स्वीकारते मुख्यमंत्री ज?

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिलाई पहुंचने पर लोगों का अभिभावदन स्वीकारते मुख्यमंत्री ज?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed